Hindi moral story प्रेरणादायी कहानियाँ एक बालक की सहज पूजा
प्रेरणादायी कहानियाँ
एक बालक की सहज पूजा
hindi moral story, hindi kahani,hindi mein kahaniya,short moral stories in hindi,stories in hindi for kids,short hindi stories,new hindi kahani,new moral stories in hindi,Hindi kahani
〰️〰️🌸〰️〰️🌸〰️〰️hindi moral story, hindi kahani,hindi mein kahaniya,short moral stories in hindi,stories in hindi for kids,short hindi stories,new hindi kahani,new moral stories in hindi,Hindi kahani
एक बार एक बच्चे के दादा जी जो शाम को घूमकर आने के बाद बच्चे के साथ प्रतिदिन सायंकालीन पूजा करते थे।बच्चा भी उनकी इस पूजा को देखकर अंदर से स्वयं इस अनुष्ठान को पूर्ण करने की इच्छा रखता था,किन्तु दादा जी की उपस्तिथि उसे अवसर नही देती थी।
एक दिन दादा जी को शाम को आने में विलंब हुआ,इस अवसर का लाभ लेते हुए बच्चे ने समय पर पूजा प्रारम्भ कर दी।
जब दादा जी आये,तो दीवार के पीछे से बच्चे की पूजा देख रहे थे।
बच्चा बहुत सारी अगरबत्ती एवं अन्य सभी सामग्री का अनुष्ठान में यथाविधि प्रयोग करता है
और फिर अपनी प्रार्थना में कहता है,कि
भगवान जी प्रणाम
आप मेरे दादा जी को स्वस्थ रखना,और दादी के घुटनो के दर्द को ठीक कर देना
क्योकि दादा और दादी को कुछ हो गया,तो मुझे चॉकलेट कौन देगा
फिर आगे कहता है,भगवान जी मेरे सभी दोस्तों को अच्छा रखना,वरना मेरे साथ कौन खेलेगा
फिर मेरे पापा और मम्मी को ठीक रखना,घर के कुत्ते को भी ठीक रखना,क्योकि उसे कुछ हो गया,तो घर को चोरों से कौन बचाएगा
(लेकिन भगवान यदि आप बुरा न मानो तो एक बात कहू, सबका ध्यान रखना,लेकिन उससे पहले आप अपना ध्यान रखना,क्योकि आपको कुछ हो गया,तो हम सबका क्या होगा)
इस प्रथम सहज प्रार्थना को सुनकर दादा की आंखों में भी आंसू आ गए,क्योकि ऐसी प्रार्थना उन्होंने न कभी की थी,और न सुनी थी।
कदाचित इसी सहजता का अभाव मनुष्य को सभी प्रकार के यथोचित ईश्वरीय अनुष्ठानोपरांत भी जन्मजन्मांतर तक ईश्वर का बोध भी नही करा पाता है।
प्रेरणादायी कहानिय👇🏻 Nayisoch2020.blogspot.com
आचार्य डॉ0 विजय शंकर मिश्र
〰️〰️🌸〰️〰️🌸〰️〰️🌸〰️〰️🌸〰️〰️🌸〰️〰️

Comments
Post a Comment